More
    HomeHindi Newsपुणे में पब और बार पर चला बुलडोजर.. राहुल के वीडियो पर...

    पुणे में पब और बार पर चला बुलडोजर.. राहुल के वीडियो पर भड़के फडणवीस

    महाराष्ट्र के पुणे में नाबालिक की पोर्चे कार से कुचलकर 2 लोगों की हत्या पर राजनीति गर्म है। कोर्ट ने इस मामले में नाबालिग से निबंध लिखवाकर उसे रिहा कर दिया तो पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। अब पुणे नगर निगम ने कोरेगांव क्षेत्र में पब और बार के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। उप अभियंता योगेन्द्र सोनावणे ने कहा कि हमने अब तक दो पबों के खिलाफ कार्रवाई की है और आगे की कार्रवाई जारी है। आज हम 5 अवैध बार और पब के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

    राजनीतिकरण करने की बहुत ही ओछी कोशिश

    पुणे कार दुर्घटना मामला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण करने की बहुत ही ओछी कोशिश है। पुणे की घटना में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। किशोर न्याय बोर्ड ने इस मामले में जो निर्णय दिया, उस पर हमने भी आश्चर्य व्यक्त किया है लेकिन पुलिस ने वापस उस पर अपील दाखिल की है। जिन्होंने नाबालिग को शराब दी, ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिस पिता ने गाड़ी दी उसे भी गिरफ्तार किया गया है। हर चीज में वोटों की राजनीति को लाने का जो प्रयास राहुल गांधी करते हैं, वो बहुत गलत है। मैं इसकी भत्र्सना करता हूं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments