More
    HomeHindi NewsBRS ने अपने अंदाज में दी आडवाणी को बधाई.. BJP नेताओं ने...

    BRS ने अपने अंदाज में दी आडवाणी को बधाई.. BJP नेताओं ने जताया आभार

    भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। वहीं बीआरएस की एमएलसी के. कविता ने कहा कि यह अच्छी बात है कि राम मंदिर भी बन गया, लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न भी मिल रहा है। भाजपा का एजेंडा पूरा होते हुए नजर आ रहा है। मैं लालकृष्ण आडवाणी को बहुत-बहुत बधाई देती हूं।
    भाजपा नेताओं ने कहा-खुशी का क्षण
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जाहिर की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया कि यह हमारे लिए बहुत खुशी का क्षण है कि हमारे मार्गदर्शक और भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। घोषणा पर खुशी जाहिर की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी खुशी जताई है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ट्वीट किया कि लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह देश के लिए गर्व की बात है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सब लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देते हैं। उन्होंने सुचिता के साथ पूरा जीवनकाल व्यतीत कर दिया और देश को अपने शासन काल में ऊंचाईयों पर ले जाने का काम किया। मैं प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments