More
    HomeHindi NewsCrimeबॉडीगार्ड ने शिंदे गुट के नेता को मारी गोली.. बीजेपी विधायक गिरफ्तार

    बॉडीगार्ड ने शिंदे गुट के नेता को मारी गोली.. बीजेपी विधायक गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में बीजेपी और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के बीच बड़ा विवाद सामने आया है। दरअसल बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ के बॉडीगार्ड ने शिंदे गुट के कल्याण शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी। यह घटना उल्हासनगर के हिललाइन पुलिस स्टेशन में पुलिस के सामने हुई है, जिससे फायरिंग से हडक़ंप मच गया। पुलिस ने भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए पुलिस स्टेशन से बाहर लाया गया। गणपत गायकवाड़ को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गायकवाड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी सुधाकर पठारे ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीन की तलाश जारी है। एफआईआर में आईपीसी और आम्र्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
    पुलिस के सामने मारी 4 गोलियां
    महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ एक विवाद के बाद उल्हासनगर के हिललाइन पुलिस स्टेशन गए थे। जब वह वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से चर्चा कर रहे थे, तभी बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ के बॉडीगार्ड ने महेश गायकवाड़ पर चार गोलियां चला दीं। इनमें से दो महेश गायकवाड़ और दो उनके दोस्त राहुल पाटिल को लगी हैं। घायल गायकवाड़ और पाटिल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और विधायक को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने यह कहा
    उल्हासनगर फायरिंग पर ठाणे के ACP दत्ता शिंदे ने बताया कि कल पुलिस स्टेशन में फायरिंग हुई थी। पुलिस स्टेशन में जो लोग आए थे उसमें वैभव गायकवाड़, उनके पिता विधायक गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ थे। विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल पर फायरिंग की। इसमें आत्मरक्षा का कोई सवाल नहीं उठता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments