More
    HomeHindi Newsअरुणाचल प्रदेश में भाजपा की जीत.. सिक्किम में ऐसे रहे हालात

    अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की जीत.. सिक्किम में ऐसे रहे हालात

    अरुणाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा की फिर से सत्ता में वापसी हुई है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 में से 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। 5 सीटें एनपीपी, एक कांग्रेस और 8 सीटें अन्य को गई हैं। वहींं सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटें जीती हैं। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 1 सीट मिली। भाजपा का यहां खाता भी नहीं खुला है।

    अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए जगह नहीं

    चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन था। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट को भ्रष्ट यूनिट बनाकर रखा हुआ था। उस समय यहां कोई भी काम करवाना हो तो यहां होता नहीं था, बीजेपी आने के बाद विकास शुरू हुआ। अभी जो वोटिंग के परिणाम आ रहे हैं, सभी जगह बीजेपी के प्रति प्रेम है। विकास को देखते हुए सभी बीजेपी के साथ हैं और कांग्रेस को जड़ से हटा दिया गया है। इससे साफ स्पष्ट है कि अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए जगह नहीं है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments