More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में भाजपा का मिशन-10 शुरू.. सीएम बोले-2014 से पहले का दौर...

    हरियाणा में भाजपा का मिशन-10 शुरू.. सीएम बोले-2014 से पहले का दौर याद रखना

    हरियाणा में भाजपा ने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनावों का हमारा लक्ष्य तय है। इस बार भी हम प्रदेश में 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतने जा रहे हैं। सीएम ने प्रदेश के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा चुनाव कार्यालयों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अंबाला में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनसे 2024 में जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली भाजपा सरकार पुन: बनाने का आह्वान किया।
    विपक्ष हर हथकंडे अपनाएगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हर प्रकार के हथकंडे अपनाएगा, सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाएगा, टेलिविजऩ, अखबारों व सभाओं में गलत बयानबाजी करेगा, लेकिन आप लोगों को इस भर्ती रोको गैंग के 2014 से पहले के उस पर्ची-खर्ची के दौर को याद रखकर ही अपना चुनाव करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं जनता के विश्वास के साथ हम हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें पहले से अधिक अंतर से जीतने जा रहे हैं।
    चंडीगढ़ के मेयर को दी बधाई
    सीएम मनोहर लाल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज सोनकर को चंडीगढ़ के नए मेयर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में विकास कार्यों को अनवरत जारी रखते हुए आप नगरवासियों की उन्नति के लिए कार्य करते रहें, मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएँ।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments