More
    HomeHindi NewsDelhi News370 सीट कभी नहीं जीत पाएंगी बीजेपी.. रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दावा

    370 सीट कभी नहीं जीत पाएंगी बीजेपी.. रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दावा

    राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर का दावा है कि भाजपा 370 सीटें कभी नहीं जीत पाएगी। हां, 303 के आसपास सीटें भाजपा जरूर जीत जाएगी। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए पीके ने कहा कि अगर मोदी सरकार तीसरी बार आई तो पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा। राज्यों के बजट संबंधी नियम सख्त होंगे, जिससे राज्यों की केंद्र पर निर्भरता बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई बड़ा गुस्सा नहीं है, जिससे बीजेपी की वापसी हो जाएगी।

    पीके की भविष्यावाणी हुई थी सच

    बिहार में पीके ने जेडीयू और नीतिश कुमार का चुनाव प्रचार संभाला था। तब भाजपा के पक्ष में माहौल था, लेकिन जीत महागठबंधन की हुई। पश्चिम बंगाल के पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया और जीत का दावा किया, लेकिन ममता बनर्जी का चुनाव प्रचार संभाल रहे पीके ने दोटूक कह दिया कि भाजपा 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी और हुआ भी यही। भाजपा यहां 100 से कम सीटें जीत पाई।

    इंडिया गठबंधन ने की तीन गलतियां

    प्रशांत किशोर का कहना है कि इंडिया गठबंधन और खासतौर पर कांग्रेस ने मोदी के घेरने के 3 मौके छोड़े हैं। यह वह समय था जब भाजपा और मोदी बैकफुट पर थे। पहला मौका तब था, जब 2015 में आप ने भाजपा को दिल्ली में हराया था। तब मोदी दिल्ली में नए-नए थे। दूसरा मौका नोटबंदी के समय का था, तब भी कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन मोदी को घेरने में विफल रहे। कोरोना की दूसरी लहर के समय भी कांग्रेस भाजपा को घेरने में असफल रही। अब इंडिया गठबंधन बनाते समय भी मोदी के खिलाफ माहौल दिख रहा था, लेकिन विरोधी दल ऐसा करने में सफल नहीं हुए। यही वजह है कि मोदी ने इन अवसरों का लाभ उठाया और आज वे अपनी वापसी के लिए आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments