More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में बीजेपी कर चुकी 86 रैलियां.. गुटबाजी में फंसी कांग्रेस की...

    हरियाणा में बीजेपी कर चुकी 86 रैलियां.. गुटबाजी में फंसी कांग्रेस की सिर्फ इतनी सभाएं

    हरियाणा में भाजपा ने सभी 10 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है और इस दिशा में पार्टी आक्रामक ढंग से आगे बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस अब तक गुटबाजी में फंसी हुई है। हरियाणा में मतदान के लिए सिर्फ 10 दिन का समय ही शेष रह गया है। ऐसे में सिर्फ 8 दिन ही शेष बचे हैं। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी की सभा नहीं रखी गई है। वहीं राहुल गांधी दो रैलियां करेंगे तो खरगे भी एक रैली करेंगे। अब तक दोनों पार्टियों की बात करें तो भाजपा 86 विजय संकल्प रैलियां कर चुकी है और सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल की जोड़ी पूरे राज्य में मोर्चा संभाले हुए है। दोनों नेता अब तक अधिकतर विधानसभाओं को कवर कर चुके हैं।

    भूपेंद्र और दीपेंद्र के हाथ में कमान

    कांग्रेस ने हरियाणा में देरी से प्रत्याशी उतारे थे। इसके चलते कांग्रेस प्रचार में पिछड़ गई। हालांकि भाजपा के खिलाफ एंटी इन्कंबेंसी के चलते कांग्रेस को उम्मीद थी कि उसके कम से कम 5 प्रत्याशी जीतेंगे, लेकिन जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है, उससे लग रहा है कि कांग्रेस को गुटबाजी की कीमत चुकानी पड़ेगी। भाजपा ने पूरी ताकत के साथ जमीनी स्तर पर प्रचार तेज कर दिया, जिससे कांग्रेस पिछड़ती हुई दिख रही है। कांग्रेस की कमान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पास ही है।

    भाजपा की ओर से ये नेता हरियाणा में भरेंगे हुंकार

    भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंचकूला में रोड शो कर चुके हैं। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी प्रचार में उतर चुके हैं। बुल्डोजर बाबा यानि कि उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी यहां सभाएं होंगी। पीएम नरेंद्र मोदी की 4 रैलियां और अमित शाह के 3 कार्यक्रम तय हो चुके हैं। ऐसे में भाजपा पूरे जोश में है। वहीं कांग्रेस को अपने बड़े नेताओं के दौरे से आस है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments