More
    HomeHindi NewsCrimeबिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव गिरफ्तार.. यह लगे थे आरोप

    बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव गिरफ्तार.. यह लगे थे आरोप

    नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। एल्विश पर रेव पार्टी में सांप के जहर सप्लाई के आरोप हैं। इस मामले एल्विश यादव से नोएडा पुलिस पूछताछ कर रही है। एल्विश के लिए पुलिस ने पहले से सवाल तैयार कर लिए थे। नोएडा पुलिस एल्विश से गुप्त जगह पर पूछताछ कर रही है।
    यह है मामला
    यूट्यूबर एल्विश यादव पर दिल्ली-एनसीआर में पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप लगे थे। इस मामले में पांच अन्य लोगों के साथ एल्विश पर भी मामला दर्ज किया गया था। एक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि एल्विश यादव की पार्टियों में बदरपुर से सांप लाए जाते थे। आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया क वह रेव पार्टी में सांप और जहर का इंतजाम करता था। वह सपेरे से लेकर ट्रेनर और बाकी चीजें प्रोवाइड कराता था। वह दिल्ली के बदरपुर के पास के एक गांव से लाता था, जिसे सपेरों का गढ़ माना जाता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments