HomeHindi NewsBig Breaking: टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे रोहित...

Big Breaking: टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे रोहित शर्मा, सामने आया बड़ा अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा जिनको लेकर 24 घंटे पहले यह खबर आई थी कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा सकते हैं, लेकिन अब वह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जा रहे हैं। यानी पर्थ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

पर्थ टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर यह कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका अपने दूसरे बच्चे को इस हफ्ते जन्म दे सकती है और उनके डिलीवरी डेट भी इस हफ्ते के आसपास बताई जा रही है। इस वजह से रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के साथ ट्रैवल नहीं करेंगे। और हो सकता हैं वो एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल डे नाइट टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के लिए उपलब्ध होंगे।

आपको बता दें अब टीम इंडिया को यह देखना होगा कि यशश्वी जायसवाल के साथ पर्थ टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत कौन करेगा? क्योंकि रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में अभिमन्यु इस्वरन और केएल राहुल में से कोई एक खिलाड़ी पारी की शुरुआत करता नजर आ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments