HomeHindi Newsदूसरे T20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

दूसरे T20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच केबरा के मैदान पर दूसरा T20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान एडन माकरम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आज एक बदलाव किया है। हेंड्रिक्स को टीम में शामिल किया गया है और क्रूगर को बाहर किया गया है।

वहीं अगर दूसरी ओर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो भारत ने अपनी टीम में किसी भी तरीके का कोई भी बदलाव नहीं किया है। रमनदीप सिंह को आज भी खेलने का मौका नहीं मिला है। भारत उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रहा है जो पहले T20 मुकाबले में भारत ने खिलाई थी।

भारतीय टीम पहले T20 मुकाबले को जीतकर एक अलग ही आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरती नजर आएगी। क्योंकि भारतीय टीम अगर आज जीत जाती है तो फिर भारत यहां से सीरीज नहीं हार सकता है। क्योंकि यह T20 श्रृंखला 4 मैचों की है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव के पास दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर सीरीज जीतने का एक सुनहरा मौका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments