HomeHindi Newsदक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने नहीं चली भारत की बल्लेबाजी, अकेले...

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने नहीं चली भारत की बल्लेबाजी, अकेले लड़े हार्दिक पांड्या

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए हैं और 125 रनों की चुनौती दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने रखी है। भारतीय टीम के बल्लेबाज आज इस मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए। संजू सैमसन जो कि पिछले मुकाबले में शतक जड़कर आ रहे थे आज तीसरी गेंद पर बिना खाता को दे पवेलियन लौट गए।

हार्दिक पांड्या के अलावा फ्लॉप भारत की बल्लेबाजी

भारतीय टीम की ओर से आज एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने निराश किया अभिषेक शर्मा 4 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद संजू सैमसन भी बिना खाता खोले चलते बने। सूर्यकुमार यादव सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 20 रनों की पारी खेली। इसके बाद अक्षर पटेल ने 27 रन बनाए। रिंकू सिंह भी सुपर फ्लॉप हुए। हार्दिक पांड्या को अगर छोड़ दिया जाए तो किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने बड़े रन नहीं बनाये। हार्दिक अकेले संघर्ष करते रहे। हार्दिक पांड्या ने 39 रनों की पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका की टीम की ओर से गेराल्ड कोएट्जी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 सफलता हासिल की। सिमिलाने ने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 सफलता हासिल की। इसके अलावा पीटर और माकरम को भी 1-1 सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments