Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsदिल्ली कैपिटल की टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ आईपीएल...

दिल्ली कैपिटल की टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ आईपीएल से बाहर

आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल की टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं चल रहा है। लेकिन अब एक और बड़ा झटका दिल्ली कैपिटल की टीम को लग गया है। दिल्ली कैपिटल की टीम के स्टार दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श आईपीएल 2024 से चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से बाहर हुए मार्श

दिल्ली कैपिटल की टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं और अब वापस नहीं लौटने वाले हैं। मार्श ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान भी है इसी वजह से शायद वह अपना ध्यान रखेंगे और T20 वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगे और उससे पहले फिट होने की कोशिश भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments