Sunday, July 7, 2024
HomeHindi News'भोले बाबा' का सत्संग स्थल बना श्मशान.. 116 लोगों की मौत, बाबा...

‘भोले बाबा’ का सत्संग स्थल बना श्मशान.. 116 लोगों की मौत, बाबा फरार

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कल हुई भगदड़ में 116 लोगों की मौत हो गई। यह घटना भोले बाबा द्वारा आयोजित सत्संग के दौरान हुई। जब घटना हुई तो चीख-पुकार, जहां-तहां लाशें बिछी थीं। बड़ी-बड़ी बातें कर धर्मज्ञान देने वाला बाबा भी वहां से फरार हो गया। कल यहां अफरातफरी का माहौल था तो आज यह स्थल पूरी तरह श्मशान घाट की तरह नजर आया। भोले बाबा की तलाश में मैनपुरी जिले के राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बाबा कहीं नहीं मिला। कल संसद में ही पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया था। सीएम योगी आदित्यनाथ भी हादसे को लेकर गंभीर हैं।

जीवन में ऐसा हादसा नहीं देखा

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हाथरस भगदड़ की घटना पर कहा कि हाथरस जिला अस्पताल में 32 शव पोस्टमार्टम के लिए आए हैं और 9 घायल इलाज के लिए भर्ती हैं जिनमें एक सिपाही भी शामिल है। इस घटना में बहुत लोगों की मृत्यु हुई है। बहुत शव ऐसे हैं जिनकी अब तक पहचान नहीं हुई है। सदन खत्म होते ही हमें प्रियंका गांधी ने यहां भेजा है। मैंने अपने जीवन में ऐसा हादसा नहीं देखा।

जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलेगी

भाजपा विधायक असीम अरुण ने कहा कि मैंने घायलों से बात की है। भगदड़ की घटना में 116 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोगों का अलीगढ़ और हाथरस के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 20 शव हैं, जिनकी हम पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। डीजी जोन आगरा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments