भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को हम मैदान में छक्के चौके लगाते तो काफी समय से देख रहे हैं लेकिन अब रिंकू सिंह ने इंग्लैंड सीरीज से पहले एक बड़ा फैसला किया है रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली हैप्रिया सरोज की अगर बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था। वो महज 25 साल की उम्र में ही सांसद बनी थीं।
कौन है प्रिया सरोज?
प्रिया सरोज की अगर बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। उन्होंने 2024 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के मछली शहर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और इसमें बेहतरीन जीत हासिल की थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी इसी लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। प्रिया सरोज की अगर बात करें तो वो ना केवल राजनीति बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी आगे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और वकील भी रह चुकी हैं।