More
    HomeHindi NewsDelhi Newsसंसद में संग्राम, मचाया कोहराम.. दोनों पक्षों में आरोपों की बौछार

    संसद में संग्राम, मचाया कोहराम.. दोनों पक्षों में आरोपों की बौछार

    संसद में आज का दिन हंगामेदार रहा। अभी तक विपक्ष प्रदर्शन कर रहा था तो अब सत्तापक्ष भी खुलकर मैदान में आ गया है। इस बीच धक्का-मुक्की को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चले। बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी घायल हुए तो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल और अन्य भाजपा नेता उन्हें देखने के लिए आरएमएल अस्पताल जा पहुंचे। इस बीच बयानों की बौछार भी हो रही है। जानें किसने किसके खिलाफ क्या कहा।

    • भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि किस तरह से नेहरू गांधी परिवार ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान भी किया, राजनीतिक से बाहर करने का षड्यंत्र रचा। नको राजनीति छोडऩे के लिए मजबूर किया। तीन-तीन पीढिय़ां पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर को नहीं दिया। आज ऐसी कौन-सी मजबूरी आ गई कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बाबा साहब अंबेडकर की फोटो लेकर घूमना पड़ रहा है। जो गांधी परिवार उनकी तरफ देखता नहीं था, अपमान करता था आज जब उनका चेहरा बेनकाब हुआ तो कांग्रेस की मजबूरी बन गई कि बाबा साहब अंबेडकर की फोटो लेकर निकलने की…कांग्रेस को देश से मांफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने संविधान की हत्या बार-बार क्यों की?
    • भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की। अब ये संविधान को लहराकर संविधान के रक्षक बनने का एक पाखंड रच रहे हैं। इन्होंने आजीवन बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया। अगर किसी ने संविधान को जीवंत रूप में भारत में लागू किया है, तो वो प्रधानमंत्री मोदी हैं।
    • जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे तो इसका एक हिस्सा मात्र हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी नकारात्मक प्रचार के लिए गृह मंत्री के भाषण को तोड़-मरोडक़र पेश कर रही है। गृह मंत्री ने लोकसभा में उदाहरण देकर बताया कि कैसे कांग्रेस ने अंबेडकर जी का अपमान किया है। पंडित नेहरू आरक्षण के खिलाफ थे। भीमराव अंबेडकर को बीजेपी के कार्यकाल में भारत रत्न मिला।
    • कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अमित शाह ने जो कहा, उसे पूरी दुनिया ने देखा है। यह लाइव टेलीकास्ट था। उसके बाद वे झूठ बोल रहे हैं। यह देश बाबा साहब अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। जब तक शाह इस्तीफा नहीं देते और माफी नहीं मांगते, तब तक हम शांतिपूर्वक अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
    • कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वे अपने बचाव के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अमित शाह के माध्यम से बाबा साहब अंबेडकर को बहुत नुकसान पहुंचाया। भाजपा के सोशल मीडिया ने कल क्या किया? उन्होंने अंबेडकर की जगह सोरोस की तस्वीर लगा दी और वे फिर से उनका मजाक उड़ा रहे हैं। यह फिर से अंबेडकर का अपमान है। मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या कर रहे हैं? ये चीजें उनकी मानसिकता को दर्शाती हैं और संविधान के खिलाफ उनकी मानसिकता बहुत साफ है।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments