Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsEntertainmentशाहरुख़-सुहाना के फैंस के लिए बुरी खबर,अब एक साथ नहीं आ पाएंगे...

शाहरुख़-सुहाना के फैंस के लिए बुरी खबर,अब एक साथ नहीं आ पाएंगे नजर

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के लिए बीता साल 2023 बेहद शानदार रहा है। इस बीते साल शाहरुख़ खान की कई फिल्मो आई जिन्होंने बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचाया।

वहीँ अब 2024 में शाहरुख़ की नई फिल्मो के लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच खबर आई थी कि शाहरुख़ और उनकी लाड़ली सुहाना एक ही फिल्म में नजर आएंगे। लेकिन अब फैंस को झटका लगा है।

एक साथ नजर आने वाले थे शाहरुख़-सुहाना

दरअसल जिस फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे थे। अब उस फिल्म को बंद कर दिया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले थे। आपको बता दे कि ये पहली बार होता जब किसी फिल्म में सुहाना खान और शाहरुख खान साथ में काम करते।लेकिन शाहरुख खान और सुहाना खान की यह फिल्म बनने से पहले ही बंद हो गई है।

सुहाना खान कर चुकी हैं डेब्यू

बता दें सुहाना खान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया है। सुहाना खान ने फिल्म ‘द आर्वीज’ से डेब्यू किया। इसके बाद खबर आई थी शाहरुख खान और सुहाना खान एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान और सुहाना खान की जो फिल्म आने वाली थी अब फिल्म ‘द आर्चीज के बाद वो ठंडे बस्ते में चली गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि ऐसा अभी कोई प्रोजेक्ट नहीं है जिसमें शाहरुख खान और सुहाना खान साथ नजर आने वाले हो। ऐसे में दोनों के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments