More
    HomeHindi Newsअयोध्या और देश ने सैकड़ो वर्षों का वियोग सहा : पीएम मोदी

    अयोध्या और देश ने सैकड़ो वर्षों का वियोग सहा : पीएम मोदी

    अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उस कालखंड में तो वियोग सिर्फ 14 वर्षों का था। इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ो वर्षों का वियोग सहा है। हमारी कई पीढिय़ों ने वियोग सहा है। उन्होंने कहा कि हर युग में लोगों ने राम को जीया है। हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों में, अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है। राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं, राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं, राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं, राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं, राम प्रभाव हैं, राम प्रवाह हैं, राम नेति भी हैं, राम नीति भी हैं। मोदी ने कहा कि राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं। इसलिए जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो उसका प्रभाव शताब्दियों तक नहीं होता उसका प्रभाव हज़ारों वर्षों तक होता है। अब हमें यह तय करना है कि देश को विकसित बनाने है।
    कुछ लोग कहते थे आग लग जाएगी
    मोदी ने कहा कि जो लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से आग लग जाएगी। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि राम आग नहीं ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं, विवादों का हल हैं। उन्हीं में देश की ताकत छिपी हुई है। ऐसे में हमें यह तय करना है कि देश सही दिशा में आगे बढ़े। राष्ट्र चेतना विकसित हो और नया अध्याय शुरू हो।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments