Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराते हुए जीता अंडर-19 विश्व कप का फाइनल

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराते हुए जीता अंडर-19 विश्व कप का फाइनल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला जीत लिया। अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत की टीम को 79 रनों के अंतर से हराते हुए चौथी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 253 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 55(64) रन हरजस सिंह के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान ह्यू वीबगेन ने 66 गेंद में 5 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली।

ओलिवर पीक ने 43 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन की पारी खेली। हैरी डिक्सन ने 56 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। डिक्सन और कप्तान वीबगेन ने दूसरे विकेट के लिए 78 (109) रन की साझेदारी निभाई। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट राज लिम्बानी के खाते में गए। नमन तिवारी 2 विकेट लेने में सफल रहे। एक-एक विकेट सौम्य पांडे और मुशीर खान के खाते में गया।

254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया की टीम 43.5 ओवरों में 174 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन आदर्श सिंह ने बनाये। उन्होंने 77 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। मुरुगन अभिषेक ने 46 गेंद में 5 चौको और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। मुशीर खान ने 33 गेंद में 3 चौको की मदद से 22 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 महली बियर्डमैन और राफ मैकमिलन ने हासिल किये। कैलम विडलर ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले। चार्ली एंडरसन- टॉम स्ट्राकर एक विकेट लेने में सफल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments