Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsDelhi Newsस्वाति के बहाने केजरीवाल पर हमला.. भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने संभाला मोर्चा

स्वाति के बहाने केजरीवाल पर हमला.. भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने संभाला मोर्चा

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल घिरते नजर आ रहे हैं। उनके पीए विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा का हर नेता केजरीवाल पर हमलावर है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केजरीवाल पर हमले बढ़ा दिए हैं। अब देखना होगा कि क्या यह मुद्दा चुनाव पर असर करेगा और आप की मुश्किलें बढ़ती जाएंगी।

जनता माफ नहीं करेगी : मोहन यादव

आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि जो बोलना है अरविंद केजरीवाल को बोलना है। जो हुआ है उनकी पार्टी में हुआ है, उनके घर में घटना घटी। स्वाति मालीवाल उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। जनता सब देख रही है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केजरीवाल के आवास पर जो कुछ भी होता है, वे कहते हैं कि यह भाजपा की साजिश है लेकिन स्वाति मालीवाल भाजपा की नहीं, आम आदमी पार्टी की सांसद हैं।

कथनी और करनी में है अंतर : भजन लाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि विरोधियों के पास कुछ भी नहीं है। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार मिटाओ का नारा देकर आए थे और आज वे खुद अखंड भ्रष्टाचार में डूब गए। इनके कहने और करने में बहुत अंतर होता है। जिस तरह का षडयंत्र रचा जा रहा है वो देश की जनता देख रही है।

जहां योजनाएं बननी चाहिए, वहां हो रहा अत्याचार : धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री आवास में विकास की योजनाएं बननी चाहिए थीं, दिल्ली को आगे बढ़ाने की योजनाएं बननी चाहिए, वहां इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं वो भी उन्हीं की पार्टी की सांसद के साथ। जब महिला सांसद के साथ इस प्रकार की घटना हो रही है तो और महिलाओं के बारे में उनकी क्या सोच होगी। ये पूरी तरह से दिखता है कि आप महिला विरोधी पार्टी है, महिलाओं का उत्पीडऩ करने वाली पार्टी है।

इधर कांग्रेस ने भी किया आप से किनारा

आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस का रुख प्रियंका गांधी ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि कहीं भी किसी महिला के साथ दुव्र्यवहार की कोई घटना सामने आए तो कांग्रेस पार्टी उस महिला के साथ खड़ी है। कानूनी प्रक्रिया चलनी चाहिए, जांच होनी चाहिए, तथ्यों को सबके सामने आना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments