More
    HomeHindi NewsCrimeनमाज पढ़ने पर गुजरात विश्वविद्यालय में हमला.. विदेशी छात्रों को पीटने पर...

    नमाज पढ़ने पर गुजरात विश्वविद्यालय में हमला.. विदेशी छात्रों को पीटने पर 25 पर मामला दर्ज

    गुजरात विश्वविद्यालय में अज्ञात हमलावरों द्वारा विदेशी छात्रों पर कल रात में हमला हुआ है। इस हमले में कुछ छात्र घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में करीब 25 लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह विवाद नमाज पढऩे को लेकर हुआ है। इसी के बाद पथराव और तोडफ़ोड़ हुई।
    ऐसे हुआ विवाद
    अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया कि गुजरात विश्वविद्यालय में करीब 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं। छात्रों में ज्यादातर अफ्रीका से हैं तो कुछ अफगानिस्तान श्रीलंका और बाकी देशों से भी हैं। ए ब्लॉक में लगभग 75 विदेशी छात्र रहते हैं, जहां रात को करीब 10.30 बजे छात्र नमाज पढ़ रहे थे। कुछ 20 से 25 लोग आए। इन लोगों ने कहा कि यहां क्यों नमाज पढ़ रहे हो, मस्जिद में नमाज पढऩी चाहिए। इस पर उनकी कुछ बहस हुई। फिर बाहर से आए लोगों ने पत्थर फेंके, कमरों में तोड़ फोड़ की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि हमने करीब 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कर ली है। जो भी लोग इस हमले में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक व्यक्ति की पहचान हो गई है, बाकियों की भी शिनाख्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। घटना में 2 लोग अस्पताल में हैं, एक छात्र श्रीलंका और एक तजाकिस्तान का है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments