More
    HomeHindi Newsआशुतोष की शानदार पारी गई बेकार, मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

    आशुतोष की शानदार पारी गई बेकार, मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

    मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 9 रनों से हराते हुए शानदार जीत दर्ज कर ली है। मुंबई इंडियंस की टीम ने 194 रनों का लक्ष्य पंजाब किंग्स की टीम के सामने रखा था। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम अंतिम ओवर में 183 रनों पर ऑलआउट हो गयी।

    पंजाब किंग्स की टीम की ओर से आशुतोष शर्मा ने 28 गेंद में दो चौके और 7 छक्कों की बदौलत 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शशांक सिंह ने 25 गेंद में 41 रन बनाए। हरप्रीत बरार ने 21 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन सफलता हासिल की। इसके अलावा गेराल्ड कोएट्जी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 सफलता हासिल की।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments