Tuesday, July 16, 2024
HomeHindi NewsHaryana'जैसे दुश्मन ने दिल्ली की सत्ता पर...' किसानो को रोकने पर भड़की...

‘जैसे दुश्मन ने दिल्ली की सत्ता पर…’ किसानो को रोकने पर भड़की कांग्रेस

पंजाब से दिल्ली के लिए मार्च पर निकले किसानो को शम्भू हरियाणा पर पुलिस रोकने की कोशिश कर रही है। किसानो पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले बरसाए गए जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। वहीँ किसानो को दिल्ली पहुँचने से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कटीली तारो का भी इस्तेमाल किया है। ऐसे में अब कांग्रेस ने इस पूरे मसले को लेकर मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पूरा बॉर्डर सील कर दिया गया है जैसे ये कोई दुश्मन देशों का बॉर्डर हो..हरियाणा-पंजाब, दिल्ली से सटे राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली के पड़ोसी जिलों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं वो भी तब जब बोर्ड पेपर सर पर हैं.

किसानो पर चौतरफा जुल्म

सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली के चारो तरफ के जिलो में मौखिक हिदायत दी गई है कि किसी किसान के ट्रैक्टर में 10 लीटर से ज्यादा डीज़ल ना डाला जाएगा. चौतरफा जुल्म का आलम है। अन्नदाता किसानों की हुंकार से डरी हुई मोदी सरकार एक बार फिर 100 साल पहले अंग्रेज़ों द्वारा दमनकारी 1917 के बिहार के चंपारण किसान आंदोलन.. खेड़ा आंदोलन की याद दिला रही है।”

पुलिस छावनी में तब्दील हुई राजधानी

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 18 जुलाई, 2022 को तीन काले कानून वापस लेने के बाद, मोदी सरकार ने किसानों से MSP के लिए कानून बनाने का वादा किया था। ऐसे में किसान मोदी सरकार से इस वादे की गारंटी क्यों न मांगे? जब भी इतिहास लिखा जाएगा, तब मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को किसानों के खिलाफ क्रूरता, बर्बरता, दमन और दंशकाल के रूप में जाना जाएगा। किसानों की आवाज को दबाने के लिए BJP सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली को ‘पुलिस छावनी’ में तब्दील कर दिया है, जैसे किसी दुश्मन ने दिल्ली की सत्ता पर हमला बोल दिया हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments