More
    HomeHindi NewsDelhi NewsAnalysis: क्या एनडीए में था ओवर कान्फीडेंस.. इंडिया गठबंधन की सफलता यही...

    Analysis: क्या एनडीए में था ओवर कान्फीडेंस.. इंडिया गठबंधन की सफलता यही कह रही

    लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में एक्जिट पोल से उलट परिणाम सामने आ रहे हैं। भले ही एनडीए बहुमत हासिल कर ले लेकिन सवाल यही है कि क्या पीएम मोदी और पूरा एनडीए का कुनबा ओवर कान्फीडेंस में था। भाजपा ने 370 और एनडीए के 400 पार का नारा दिया था। भले ही ऐसा होता नहीं दिख रहा है, लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है। भले ही कांग्रेस या इंडिया गठबंधन सरकार न बना पाए, लेकिन इन नतीजों से एक संदेश साफ है कि मोदी या भाजपा जनता को हल्के में न ले। जिस तरह यह टफ मुकाबला हुआ, उससे साफ है कि जनता असली मुद्दों पर मतदान करती है।

    इन राज्यों में नुकसान

    भाजपा को हरियाणा में नुकसान होते दिख रहा है। यहां मुकाबला टक्कर का है। इसी तरह उप्र से भी भाजपा को नुकसान होते दिख रहा है। यहां भी उसे इंडिया गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है। राजस्थान से लग रहा था कि भाजपा क्लीन स्वीप करेगी, लेकिन जनता ने यह मंसूबे नकार दिए और इंडिया गठबंधन की एंट्री करा दी है। गुजरात में भी दो बार क्लीन स्वीप का सामना कर चुकी कांग्रेस-इंडिया गठबंधन का खाता खुल सकता है। बिहार में भी इंडिया गठबंधन दहाई के आंकड़े तक पहुंचे के लिए संषर्घ कर रहा है। मप्र में जरूर एनडीए की क्लीन स्वीप नजर आ रही है। पंजाब से भाजपा का सूपड़ा साफ होते दिख रहा है। दिल्ली में मुकाबला 6-1 नजर आ रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments