More
    HomeHindi NewsBihar Newsमृतकों में 9 बिहार, 8 दिल्ली और 1 हरियाणा का.. मुआवजा-उच्च स्तरीय...

    मृतकों में 9 बिहार, 8 दिल्ली और 1 हरियाणा का.. मुआवजा-उच्च स्तरीय जांच के आदेश

    प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैलने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में अभी तक 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 14 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में बिहार के 9, दिल्ली के 8 और एक हरियाणा का निवासी था।

    मुआवजे का किया ऐलान, उच्च स्तरीय जांच के आदेश

    रेलवे प्रशासन ने पीडि़तों को मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, वहीं गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार, आरपीएफ के महानिदेशक और संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

    ये हैं मृतक

    • बिहार की आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा और पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा की मौत हुई है।
    • दिल्ली की पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई की मौत हो गई।
    • हरियाणा के भिवानी निवासी संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक की भी भगदड़ में मौत हो चुकी है।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments