More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमहाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम पहुंचे अमित शाह.. चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की

    महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम पहुंचे अमित शाह.. चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की

    केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे पवित्र धाम चंपारण पहुंचे, जहां उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। अमित शाह ने देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा नेता उनके साथ थे।

    परंपरागत ढंग से हुआ स्वागत

    छत्तीसगढ़ के चंपारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का परंपरागत ढंग से स्वागत हुआ। श्री द्वारिकेश लाल जी महाराज ने उन्हें महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की प्रतिमा भेंट की गई। वल्लभाचार्य निधि ट्रस्ट की ओर से भी उनका स्वागत किया गया। हरीश बाबरिया और मोनल बाबरिया ने उन्हें श्रीनाथ जी का चित्र भेंट किया गया।
    छत्तीसगढ़ में महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के जन्मस्थली चंपारण में देशभर से पुष्टिमार्ग के अनुयायी जुटते हैं। बनारस-दक्षिण प्रवास के दौरान वल्लभाचार्य जी की माता को प्रसव पीड़ा हुई और चंपारण में चम्पेश्वर महादेव मंदिर के निकट उन्होंने बालक को जन्म दिया। वल्लभाचार्य जी ने पुष्टि मार्ग का प्रवर्तन किया और देशभर में कृष्ण भक्ति की अलख जगाई।

    यह है आश्रम का महत्व

    यह तीर्थ यात्रा महानदी के बहुत से तीर्थ स्थलों के निकट से गुजरती है। चंपारण की कहानी अपने आप में भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है। महाप्रभु वल्लभाचार्य व भक्ति आंदोलन के आचार्यों की परंपरा को भी दर्शाती है, जिन्होंने सनातन परंपरा के मूल्यों को संजोया और कृष्ण भक्ति की अलख जगाई। चौरासी वैष्णवों की वार्ता और वल्लभ दिग्विजय जैसे ग्रंथों में महाप्रभु के बचपन और उनकी सुंदर स्मृतियां दर्ज हैं। चंपारण त्रिवेणी संगम राजिम के निकट है। राजिम में भगवान श्री राजीव लोचन विराजित हैं और यह पदम क्षेत्र कहा जाता है। इस पद्म क्षेत्र के चारों ओर पंचकोसी परिक्रमा की जाती है जिसमें श्रद्धालु हिस्सा लेते हुए चम्पेश्वर महादेव में जल अर्पित करते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments