More
    HomeHindi NewsDelhi Newsअमेरिका बदहाल तो सिंगापुर बेहाल था.. पीएम मोदी ने बताया कैसे उबरे...

    अमेरिका बदहाल तो सिंगापुर बेहाल था.. पीएम मोदी ने बताया कैसे उबरे दोनों देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1930 के दशक में अमेरिका भीषण आर्थिक संकट में फंस गया था। तब अमेरिका की जनता ने ठाना कि हमें इससे बाहर निकलना है और तेज गति से आगे बढऩा है। तब अमेरिका न केवल उस संकट से निकला बल्कि उसने विकास की रफ्तार को कई गुना ज्यादा तेज करके दिखाया। एक समय था जब सिंगापुर बेहाल था। सिंगापुर को सही नेतृत्व मिला और जनता के साथ मिलकर सबने तय किया कि हम अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। कुछ ही सालों में सिंगापुर एक ग्लोबल फ़ाइनेंशियल और ट्रेड हब बनकर छा गया। दुनिया में ऐसी बहुत सारी घटनाएं हैं।

    बिना लक्ष्य के जीवन नहीं हो सकता

    पीएम ने कहा कि हमारे देश में भी अनेक ऐसे उदाहरण रहे है। बड़े सपने देखना बड़े संकल्प लेना और उन्हें तय समय में पूरा करना असंभव नहीं है। बिना लक्ष्य के जीवन नहीं हो सकता है। जब सामने बड़ा लक्ष्य होता है तो हम पूरी ताकत उसे पाने के लिए लगा देते हैं और आज का भारत यही कर रहा है।

    जल्द गरीबी मुक्त होगा भारत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में कहा कि विकसित भारत की इस यात्रा में हमें हर रोज नए लक्ष्य बनाने हैं, उसे प्राप्त करना है। मोदी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करेगा। बीते 10 वर्षों में देश ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। मोदी ने दावा किया जिस रफ्तार से हम चल रहे हैं तो वो दिन भी दूर नहीं है जब पूरा भारत गरीबी से मुक्त होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments