More
    HomeHindi News12वी की छात्रा का कमाल,यहाँ जीता 3.2 करोड़ का इनाम

    12वी की छात्रा का कमाल,यहाँ जीता 3.2 करोड़ का इनाम

    जिंदगी में सफल होने के लिए बड़े-बड़े सांसाधनो की नहीं बल्कि साहस की जरुरत होती है। इसे सच साबित कर दिखाया है बेंगलुरु की एक 17 वर्षीय लड़की ने जिसने तकनीकी दिग्गजों द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में लगभग 3,32,00,000 रुपये का पुरस्कार जीता है। बेंगलुरु की सिया गोदिका ने जूनियर चैलेंज 2023 अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान वीडियो प्रतियोगिता जीती। इस प्रतियोगिता को गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान, रूसी तकनीकी दिग्गज यूरी मिलनर और उनकी पत्नी जूलिया और अमेरिकी उद्यमी ऐनी वोज्स्की ने लॉन्च किया था।

    12वी की छात्रा है सिया

    यह प्रतियोगिता जीवन विज्ञान, भौतिकी और गणित में मौलिक अवधारणाओं के बारे में रचनात्मक सोच को प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाई गई थी। इसे ‘विज्ञान का ऑस्कर’ भी कहा जाता है। सिया गोदिका 12वीं कक्षा की छात्रा हैं, जिन्होंने ‘यामानाका फैक्टर्स’ नामक वीडियो बनाकर जूनियर चैलेंज जीता था। उनका वीडियो नोबेल पुरस्कार विजेता शिन्या यामानाका के काम से प्रेरित था, जिसमें प्लुरिपोटेंट स्टेम सेल तकनीक का प्रदर्शन किया गया था जो कथित तौर पर कोशिकाओं पर ‘समय को पीछे मोड़’ सकती है।

    छात्रवृति भी होगी हासिल

    एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेकथ्रू प्राइज फाउंडेशन ने कहा कि सेल्यूलर रिप्रोग्रामिंग पर नोबेल पुरस्कार विजेता शिन्या यामानाका की खोजों को समझाने वाले विजेता वीडियो के लिए सिया को 2.7 करोड़ रुपये की कॉलेज छात्रवृत्ति मिलेगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments