एक्टर अल्लू अर्जुन ने अब तक बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने साफ कर दिया था कि वह हिंदी फिल्मों में काम नहीं करने वाले हैं। इसके पीछे की वजह उन्होंने यह बताई थी कि बॉलीवुड में टफ कांप्टीशन है। हालांकि अब अल्लू अर्जुन का मन शायद बदल गया है। यही वजह है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नया अपडेट सामने आ रहा है। हो सकता है कि दर्शकों का इंतजार खत्म हो जाए और अल्लू अर्जुन बॉलीवुड फिल्म में नजर आ जाएं। यह चर्चा इसलिए है क्योंकि अल्लू अर्जुन को मुंबई में संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया है। ऐसे में चर्चा चल पड़ी है कि अल्लू अर्जुन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ उनकी अगली फिल्में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म में उनका क्या रोल होगा यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो यह अल्लू अर्जुन की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी, जिसमें वे नजर आएंगे।
हिंदी बेल्ट में अल्लू के जबरा फैन
अल्लू अर्जुन की दीवानगी इतनी है कि हिंदी भाषा में रिलीज हुई पुष्पा 2 ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसे में अल्लू अर्जुन अगर बॉलीवुड में एंट्री मारते हैं तो फेस उनके दीवाने हो जाएंगे। चर्चा है कि भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर में अल्लू अर्जुन नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के अलावा विकी कौशल भी हैं।
देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है पुष्पा 2
अल्लू की पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की है। यह फिल्म देसी बॉक्स ऑफिस पर 1213.15 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। वही वल्र्डवाइड इस फिल्म ने 1720 करोड़ के आसपास कमा लिए हैं। अल्लू अर्जुन के नाम देश में सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म का रिकॉर्ड और सबसे बंपर ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी है। ऐसे में बॉलीवुड में उनकी एंट्री किसी तूफान से कम नहीं होगी। अब देखना होगा कि दर्शकों की या मुराद पूरी हो पाती है या नहीं।