More
    HomeHindi NewsEntertainmentछावा में औरंगजेब बने अक्षय का खतरनाक लुक.. इस दिन रिलीज हो...

    छावा में औरंगजेब बने अक्षय का खतरनाक लुक.. इस दिन रिलीज हो रही विक्की कौशल की फिल्म

    फिल्म छावा की इन दोनों बहुत चर्चाएं हैं। फिल्म में विक्की कौशल महाराज भी नजर आएंगे। इसके साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना नजर आने वाले हैं। उनका जो लुक जारी हुआ है, वह बेहद खतरनाक है। इस पोस्ट को देखकर आप अक्षय खन्ना को पहचान नहीं पाएंगे। दरअसल छावा फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा पर आधारित है। खास बात यह है कि इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं, जिनकी फिल्म पुष्पा 2 ने हाल ही में सफलता के झंडे गाड़े हैं।आपको बता दें यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

    डर और दहशत का नया चेहरा मुगल शहंशाह औरंगजेब के रोल में

    मेकर्स ने जो फस्र्ट लुक जारी हुआ है वह बेहद खतरनाक है। इस रोल में अक्षय को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। दरअसल जो पोस्टर जारी हुआ है उसमें सफेद बाल, आंखों में काजल, सफेद बड़ी दाढ़ी, चेहरे पर झुर्रियां हैं। अक्षय खन्ना मुगल काल के शासक औरंगजेब के गेटअप में काफी दमदार लग रहे हैं। पोस्ट में औरंगजेब की आंखें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह गुस्से से दुश्मन को देख रहे हैं। चेहरे पर सफेद जुल्फे लहरा रही हैं। पोस्ट शेयर कर में मेकर्स ने लिखा है डर और दहशत का नया चेहरा अक्षय खन्ना, मुगल शहंशाह औरंगजेब के रोल में।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments