छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम अयोध्या जाने वाले हैं। वे एक मार्च को अपने जन्मदिन पर प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर अवस्मरणीय बनाने के लिए सपरिवार अयोध्या जाएंगे। रामलला के दर्शन कर वे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लेंगे। राम विचार नेताम ने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अयोध्या में 500 सालों बाद जन्म स्थान पर पुन: विराजमान हुए हैं। प्रभु श्रीराम का ननिहाल होने के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए दोहरी खुशी का मौका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से हर भारतीय गौरान्वित हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन की अपील की है। छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री जाएंगे अयोध्या धाम.. प्रभु श्रीरामलला का सपरिवार करेंगे दर्शन
RELATED ARTICLES