More
    HomeHindi Newsरोहित से मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी जाने के बाद पूर्व...

    रोहित से मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी जाने के बाद पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

    आईपीएल 2024 का आगाज जल्द होने वाला है। आईपीएल 2024 से कुछ महीनो पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया था जिसमें हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस की टीम से ट्रेड किया गया और उसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम का नया कप्तान भी बना दिया गया और कप्तानी से रोहित शर्मा को हटा दिया गया। अब भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने रोहित शर्मा के कप्तानी चले जाने के बाद बड़ा बयान दिया है।

    कप्तानी जाने से नहीं पड़ेगा रोहित शर्मा के रोल पर कोई असर:प्रवीण कुमार

    भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तानी छीने जाने के बाद बड़ा बयान दिया है। और कहा है की कप्तानी चले जाने के बाद रोहित शर्मा के ऊपर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि उन्हें अपने रोल का बखूबी पता है।

    प्रवीण कुमार ने कहा कि ” रोहित शर्मा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि वह मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान है या नहीं। हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से पहले रोहित शर्मा से इसे लेकर बात की गई होगी। रोहित से बिना पूछे कोई भी इतना बड़ा फैसला नहीं ले सकता।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments