More
    HomeHindi NewsCrimeअयोध्या में रेप के बाद आंखें फोड़ीं और की हत्या.. अखिलेश बोले-क्या...

    अयोध्या में रेप के बाद आंखें फोड़ीं और की हत्या.. अखिलेश बोले-क्या यही है जीरो टॉलरेंस?

    अयोध्या में एक महिला के साथ हुए जघन्य अपराध ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। अयोध्या में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती के साथ बलात्कार किया गया, उसकी आंखें फोड़ दीं और फिर उसकी हत्या कर दी गई। युवती दो दिन से लापता थी। युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुआ, उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर कई जख्मों के निशान थे। इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं।

    उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बच्चियां

    अखिलेश यादव ने कहा कि हमें सुबह जानकारी मिली है कि अयोध्या की एक महिला वाराणसी साक्षात्कार के लिए गई और अपने भाई के घर आना चाहती थी। घर के लिए जब उसने ऑटो किया, तब उस महिला के साथ जो-जो हुआ है पुलिस उसे छिपा रही है। सुनने में आ रहा है महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई है। उस महिला ने पुलिस को जानकारी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्या यही सरकार का जीरो टॉलरेंस है? भाजपा के आकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बच्चियां हैं।

    गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग अपराधियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments