भारत की टीम के T20 और वनडे फॉर्मेट के उप कप्तान शुभमन गिल अब टेस्ट फॉर्मेट में भी उप कप्तानी करते नजर आएंगे। क्योंकि यह बड़ी खबर इस वक्त निकलकर आ रही है। अब जसप्रीत बुमराह से टेस्ट फॉर्मेट की उप कप्तानी छीनी जा रही है और गिल को टीम का उप कप्तान भी बनाया जा रहा है।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गिल होंगे उपकप्तान
आपको बता दें काफी समय से जसप्रीत बुमराह भारत की टेस्ट टीम के उप कप्तान थे। रोहित शर्मा कप्तानी करते थे तो जसप्रीत बुमराह उप कप्तान थे। लेकिन अब यह खबर आ रही है कि शुभमन गिल भारत की टेस्ट टीम के नए उप कप्तान बनने वाले हैं और इसका ऐलान भी जल्द हो सकता है।
हाल ही में भारत की T20 और वनडे टीम के भी उप कप्तान बनाए गए हैं गिल
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ भारत की T20 और वनडे टीम का जो ऐलान हुआ है उसमें दोनों फॉर्मेट में शुभमन गिल को भारत की टीम का नया उप कप्तान बना दिया गया है। हार्दिक पांड्या से उप कप्तानी छीनी गई और शुभमन गिल को टीम की उप कप्तानी दी गई है।