Sunday, July 7, 2024
HomeHindi NewsBusinessअडानी ग्रुप को सेबी के नोटिस से झटका,फिर लुढ़के कंपनी के शेयर्स

अडानी ग्रुप को सेबी के नोटिस से झटका,फिर लुढ़के कंपनी के शेयर्स

देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी के शेयर्स में एक बार फिर से गिरावट दर्ज हुई है। शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच अडानी ग्रुप के शेयर को झटका लगा है। अडानी पावर से लेकर टोटल गैस तक के शेयरों में भारी गिरावट है। अडानी के शेयरों में गिरावट की वजह सेबी का कारण बताओ नोटिस है।

अडानी ग्रुप की शेयरों का हाल:

आज मार्केट खुलने के बाद से ही अडानी के शेयर लाल हैं। अडानी पावर 3.28 फीसद टूटकर 584.85 रुपये पर आ गया है। अडानी एंटरप्राइजेज भी 4.27 फीसद लुढ़क कर 2865.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी भी लाल है। यह 1.93 फीसद नीचे 1765 रुपये पर आ गया है।

अडानी पोर्टस में 4.47 फीसद की गिरावट है। यह 1261.30 रुपये पर है। अडानी टोटल गैस भी 2.54 फीसद फिसल कर 906.80 रुपये पर आ गया है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में दो फीसद से अधिक की गिरावट है। यह 1039.70 रुपये पर है। अडानी विल्मर 2 फीसद नीचे 337.35 रुपये पर आ गया है। एसीसी, अंबुजा सीमेंट और एनडीटीवी के शेवर भी पस्त हैं।

अडानी ग्रुप पर सेबी का नोटिस:

अडानी ग्रुप की छह कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी SEBI से संबंधित पक्ष लेनदेन के कथित उल्लंघन और सूचीबद्धता नियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए कारण बताओ नोटिस मिला है। इन छह कंपनियों को सेबी का नोटिस उस जांच का हिस्सा है, जो शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जनवरी 2023 में अडानी समूह के खिलाफ कॉपर्पोरेट धोखाधड़ी और शेयर मूल्य हेरफेर के गंभीर आरोप लगाने के बाद की गई थी।

अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पावर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी टोटल गैस और अडानी विल्मर ने अपने-अपने जनवरी-मार्च तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 के वित्तीय परिणामों में सेबी के नोटिस की जानकारी का खुलासा किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments