More
    HomeHindi Newsअभिषेक शर्मा ने जड़ा सबसे लंबा छक्का.. हैदराबाद 8 विकेट से मैच...

    अभिषेक शर्मा ने जड़ा सबसे लंबा छक्का.. हैदराबाद 8 विकेट से मैच जीता

    भारतीय टीम के युवा और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद के मैदान में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को धो दिया। उन्होंने 55 गेंदों पर 141 रन की अविश्वसनीय पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। अभिषेक ने सिर्फ 40 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 256.36 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 10 छक्के उड़ाए। अभिषेक ने इस सीजन का अब तक का सबसे लंबा छक्का भी जड़ दिया। 10वां ओवर पंजाब किंग्स की तरफ से साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन डाल रहे थे। तीसरी गेंद पर यानसन को अभिषेक शर्मा ने मिड विकेट के ऊपर से गगनचुंबी छक्का मारा। यह छक्का 106 मीटर का था। अब तक इस आईपीएल में इससे लंबा छक्का किसी बल्लेबाज ने नहीं मारा है। आरसीबी के फिल साल्ट ने इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ 105 मीटर का छक्का उड़ाया था।

    केएल राहुल को पीछे छोड़ा

    पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 141 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। वे आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने। अभिषेक ने केएल राहुल को पीछे छोड़ा है। केएल राहुल के 132 रनों की पारी है। ओवर ऑल में अभिषेक चौथे स्थान पर हैं। इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में आरसीबी की तरफ से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी।

    8 विकेट से मैच जीता मैच

    सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। सनराइजर्स को पंजाब के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर के खेल में 246 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच में सनराइजर्स ने 9 गेंद रहते ही 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए। आईपीएल में सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में केकेआर के खिलाफ 262 रन के टारगेट को हासिल किया था।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments