आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में पानी की कमी पर कुछ लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं। आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या से उबरने के लिए हम सभी विधायक केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल को पत्र लिखकर निवेदन कर रहे हैं कि इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी अगर उनका मंत्रालय उठा ले तो दिल्ली को जल संकट से उबारा जा सकता है।


