More
    HomeHindi NewsDelhi Newsपानी के लिए आप-भाजपा में आरोपों की बौछार.. पुलिस भी जल-रक्षा में...

    पानी के लिए आप-भाजपा में आरोपों की बौछार.. पुलिस भी जल-रक्षा में जुटी

    दिल्ली में जलसंकट बरकरार है लेकिन लगता है कि सियासी दलों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। रोज मटके फोड़े जा रहे हैं, तोडफ़ोड़ हो रही है और आरोपों की बौछार भी हो रही है, लेकिन नहीं मिल रहा है तो पानी। राष्ट्रीय राजधानी की जनता टैंकर के भरोसे है। दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल देश की राजधानी के कंठ प्यासे हैं। जनता की प्यास बुझाने के लिए रोज आरोप-प्रत्यारोपों की बौछार हो रहा है। लगता है कि विश्वगुरु का सपना देख रहे सियासतदानों में से इस समस्या का समाधान किसी के पास नहीं है।

    भाजपा का ध्यान विरोध-प्रदर्शन पर

    भाजपा ने आज फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि केजरीवाल सरकार की काम करने की नीयत नहीं है। एक दशक से केजरीवाल सरकार यहां सत्ता में है लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी सरकार ने कुछ नहीं किया है। दिल्ली जल बोर्ड का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर चरमराती अवस्था में है। ऐसा लगता है कि गैरकानूनी टैंकर माफिया को केजरीवाल सरकार प्रोत्साहित कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली सरकार के नियंत्रण में हैं, दिल्ली की जनता को पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है। वहीं भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि पानी का संकट कोई नया नहीं है, पिछले 10 सालों से जब से अरविंद केजरीवाल की सरकार है हर साल यह संकट आता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब हर साल यह संकट आता है तो उन्होंने इसका स्थाई समाधान क्यों नहीं निकाला? वे चाहते हैं कि यह मुद्दा जीवित रहे और वे आरोपों की राजनीति कर पाएं। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पानी की चोरी हो रही है। अरविंद केजरीवाल और उनके नेता पानी की कालाबाजारी कर रहे हैं। अगर चोरी, कालाबाजारी और लीकेज बंद हो जाए तो दिल्ली को पानी मिलेगा।

    आप का पलटवार, पुलिस की पहरेदारी

    दिल्ली में जल संकट के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा द्वारा प्रायोजित जल संकट चल रहा है। जब मैं ऐसा कहता हूं, तो इसका मतलब यह है कि भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोगों को पानी ना मिले। वहीं पुलिस भी पाइपलाइन की सुरक्षा में जुट गई है। एसआई एमएल मीणा ने बताया के जल बोर्ड के पानी की पाइपलाइन पर हम निगरानी रख रहे हैं कि कहीं कोई लीकेज न करे। अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है, दोनों पाइपलाइन सुरक्षित हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments