More
    HomeHindi NewsHaryanaबातों के धनी, होंठ बजाने वाली सरकार, बड़बोले युवराज.. सीएम नायब सिंह...

    बातों के धनी, होंठ बजाने वाली सरकार, बड़बोले युवराज.. सीएम नायब सिंह ने कसा तंज

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सरकारों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ बातों के धनी और किसान के हितों पर होंठ बजाने वाली पंजाब की सरकार और साथ ही बड़बोले युवराज के सिपहसालार, कर्नाटक और हिमाचल की कांग्रेस सरकारों को भी मैं कहना चाहता हूं कि हरियाणा की तर्ज पर किसानों की हर फसल एमएसपी पर खरीदें। सिर्फ वही दो फसलें न खरीदें जिसके लिए पैसा केंद्र सरकार देती है।

    हरियाणा पहला राज्य जहां सभी फसलों पर एमएसपी

    गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने सभी 24 फसलों को मिनिमम सपोर्टिंग प्राइज (एमएसपी) के दायरे में ला दिया है। इससे पहले 14 फसलें एमएसपी के दायरे में थी। इससे हरियाणा के किसानों को बड़ा फायदा होगा। अब उनकी कोई भी फसल बिना न्यूनतम समर्थन मूल्य के नहीं बिकेगी। हरियाणा पूरी फसलों पर एमएसपी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि मैं प्रदेश के सभी किसान भाइयों को बधाई देना चाहूँगा कि आज कैबिनेट ने फसलों को एमएसपी पर खरीद के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments