HomeHindi NewsHaryanaपानीपत को दी 227.83 करोड़ की सौगात.. 10 साल का काम 48...

पानीपत को दी 227.83 करोड़ की सौगात.. 10 साल का काम 48 वर्षों पर भारी : नायब सिंह

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ऐतिहासिक नगरी पानीपत पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के लिए 227.83 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ और पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए भी 10 करोड़ रुपए की राशि मंजूर करने की घोषणा की। 227 करोड़ से अधिक की लागत की 32 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 36 करोड़ 55 लाख की लागत की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और 191 करोड़ की लागत की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के लगभग 10 साल का कार्यकाल पिछली सरकारों के 48 वर्षों पर भारी पड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments