HomeHindi Newsपैंगोंग झील के पास तक पहुंचा चीन.. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने किया...

पैंगोंग झील के पास तक पहुंचा चीन.. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने किया दावा

चीन की सेना पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से खुदाई कर रही है। चीन की मंशा इस क्षेत्र में एक अहम सैन्य अड्डा बना और भूमिगत बंकरों और बख्तरबंद वाहनों के लिए स्थान बना है। यह दावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया है। उन्होंने सेटेलाइट चित्रों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस सबसे अनजान बनी हुई है।

खरगे ने किया यह दावा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर सेटेलाइट इमेज पोस्ट करते हुए कहा किचीन पैंगोंग झील के पास उस जमीन पर सैन्य अड्डा कैसे बना सकता है, जो मई 2020 तक भारत के कब्जे में थी। खरगे की पोस्ट पर मोदी सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि भाजपा और केंद्र सरकार कांग्रेस के सभी आरोपों को खारिज करते आई है। भारत ने चीन के साथ पिछले संघर्षों को देखते हुए शांति और सौहार्द बहाल करने के प्रयास किए हैं। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पूर्ण सैन्य वापसी के महत्व पर भारत जोर दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments