HomeHindi NewsHaryanaमानव सेवा की जीती जागती मिसाल है आश्रम.. सीएम ने जनसेवा समिति...

मानव सेवा की जीती जागती मिसाल है आश्रम.. सीएम ने जनसेवा समिति संस्थान को सराहा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जनसेवा समिति संस्थान रोहतक की पानीपत शाखा के तत्वावधान में सौंधापुर गांव में अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह आश्रम जरूरतमंदों व असहायों की मदद में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 बेड का यह आश्रम मानव सेवा की जीती जागती मिसाल है। संस्थान को 21 लाख रुपये की राशि अपने निजी कोष से सहायतार्थ प्रदान करने की घोषणा की व जरूरत पडऩे पर और सहायता का आश्वासन भी दिया।

जरूरतमंद लोगों को लाभ होगा

सीएम ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। पानीपत में प्रबुद्घ जनों, धार्मिक गुरुओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनाथ आश्रम और वृद्ध आश्रम का उद्घाटन संपन्न हुआ। समाज सेवा को समर्पित जन सेवा संस्थान रोहतक ने पानीपत में आश्रमों की ये शाखाएं शुरू की हैं। निश्चित तौर पर समाज के जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मैं जन सेवा संस्थान को शुभकामनाएं देता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments