More
    HomeHindi Newsरोहित की पत्नी रितिका के एक कमेंट से मैच सकता है मुंबई...

    रोहित की पत्नी रितिका के एक कमेंट से मैच सकता है मुंबई इंडियंस की टीम में बवाल

    पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम ने इस साल एक अहम फैसला तब किया जब उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम को पांच बार आईपीएल का चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बना दिया। आपको बता दें मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया है।

    जब मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया तो फैंस काफी नाराज हुए और तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर होने लगी कई फैंस का तो यह भी कहना हुआ कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं है

    हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम के हेड कोच मार्क वाउचर ने एक पॉडकास्ट में मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा को क्यों हटाया गया है इसको लेकर अहम खुलासा किया है। लेकिन जिस पॉडकास्ट में मार्क वाउचर ने रोहित शर्मा को लेकर बयान दिया है ठीक उसी के नीचे रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने एक ऐसा कमेंट कर दिया है जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम में नया बवाल खड़ा हो सकता है।

    दरअसल पॉडकास्ट में मार्क वाउचर ने कहा है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से इसलिए हटाया गया है ताकि वह अपनी बल्लेबाजी का आनंद उठा सके। यह एक ट्रांजिशन फेस है इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जिसके बाद रितिक सजदेह यानी रोहित शर्मा की पत्नी ने कमेंट करते हुए लिखा कि इसमें बहुत सारी चीज गलत है।

    https://www.instagram.com/reel/C27s7ZEt9Uz/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments