More
    HomeHindi NewsDelhi Newsअमेरिका और ट्रंप को दिया साफ संदेश.. लालकिले से RSS पर यह...

    अमेरिका और ट्रंप को दिया साफ संदेश.. लालकिले से RSS पर यह बोले मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम स्वदेशी मजबूरी में नहीं, मजबूती के साथ उपयोग करेंगे, मजबूती के लिए उपयोग करेंगे और जरूरत पड़ी तो औरों को मजबूर करने के लिए उपयोग करेंगे। यह हमारी ताकत होनी चाहिए, हमारा मंत्र होना चाहिए। उनका साफ संदेश अमेरिका और ट्रंप को था, जिसने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। मोदी ने कहा कि वे किसानों, मछुआरों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे। इससे पहले भी मोदी यह बात साफ शब्दों में कह चुके हैं। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज से 100 साल पहले एक संस्था का गठन हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश की सेवा करते हुए 100 साल पूरे कर लिए हैं। आरएसएस ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक लाखों स्वयंसेवकों ने मां भारती की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। 100 साल की राष्ट्रसेवा में योगदान करने वाले स्वयंसेवकों को सलाम करता हूं। आरएसएस के सेवाकार्यों से पूरा देश गौरवान्वित है।

    एक ही मंत्र होना चाहिए-समृद्ध भारत

    पीएम मोदी ने कहा कि आज 140 करोड़ देशवासियों का एक ही मंत्र होना चाहिए-समृद्ध भारत। अगर कोटि-कोटि लोगों के बलिदान से स्वतंत्र भारत हो सकता है तो कोटि-कोटि लोगों के संकल्प से, आत्मनिर्भर बनने से, वोकल फॉर लोकल की बात करने से समृद्ध भारत भी बन सकता है। मोदी ने कहा कि वो पीढ़ी स्वतंत्र भारत के लिए खप गई थी और यह पीढ़ी समृद्ध भारत के लिए नए कदम उठाए, यही समय की मांग है।

    नेक्स्ट जनरेशन GST सुधार लेकर आ रहे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस दिवाली मैं आपके लिए डबल दिवाली का काम करने वाला हूं। पिछले 8 वर्षों में हमने GST में बड़ा सुधार किया है। अब हम नेक्स्ट जनरेशन GST सुधार लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों की जरूरतों के टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जाएंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments