More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsअमृतकाल विजन-2047 की स्पष्ट झलक.. सीएम साय ने की बजट की सराहना

    अमृतकाल विजन-2047 की स्पष्ट झलक.. सीएम साय ने की बजट की सराहना

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार 3.0 कार्यकाल के आज पेश हुए प्रथम बजट में अमृतकाल विजन-2047 की स्पष्ट झलक देखने को मिल रही है। विकसित भारत के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश के गरीब, युवा, किसान, महिलाओं के चहुंमुखी विकास पर केंद्रित यह बजट छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है। बजट में प्राविधान से ग्रामीण सडक़ों का द्रुत गति से विकास होगा। बजट में नारीशक्ति के विकास के लिए समर्पण दिखा है। कैंसर रोगियों को राहत देने के लिए तीन और दवाओं पर सीमा शुल्क पूरी तरह हटाया जाएगा।

    2047 तक भारत विकसित बनेगा

    सीएम साय ने कहा कि कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और अनुकूलनीयता के लिए मोदी सरकार सदैव तत्पर है। केंद्र सरकार के बजट से युवा और अधिक कुशल बनेंगे। कृषि एवं कृषकों के विकास के लिए मोदी सरकार समर्पित है। यही वजह है कि बड़ी धनराशि किसानों के कल्याण के लिए रखी गई है। सीएम ने कहा कि चतुर्दिक समृद्धि एवं सशक्त विकास का पथ घूमेगा। 9 महत्वपूर्ण योजनाओं पर मोदी सरकार कार्य करेगी और 2047 तक भारत विकसित बनेगा।

    छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढाँचे का विकास होगा

    सीएम साय ने कहा कि शहरों के क्रिएटिव री-डेवलपमेंट के लिए पॉलिसी लाई जाएगी। इससे छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढाँचे का विकास होगा और जल सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह योजनाएं राज्य के विकास को गति प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 63,000 गांवों में 5 करोड़ आदिवासी लोगों को लाभ मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह योजना आदिवासी समुदायों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments