HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली के विधायकों को ट्रेनिंग.. ओरिएंटेशन कार्यक्रम में यह होगा

दिल्ली के विधायकों को ट्रेनिंग.. ओरिएंटेशन कार्यक्रम में यह होगा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अपने भाजपा विधायकों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम रखा है। शुरुआत करने से पहले दिल्ली विधानसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा, भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा और कमलजीत सहरावत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी भी मौजूद रहीं।

नीतिगत और कानून बनाने में मदद होगी

दिल्ली विधानसभा नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत से पहले विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह दो दिन की कार्यशाला है, जिसमें सभी विधायकों की ट्रेनिंग होगी। विधायकों के लिए ये आवश्यक है जिससे कम समय में ज्यादा कार्य हो सके। जनता के हित में और उनके समस्याओं के समाधान के लिए और नीतिगत और कानून बनाने में मदद होगी।

दिल्ली में यह है स्थिति

पिछले माह हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 48 सीटें मिली हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों से संतुष्ट होना पड़ा है। आप के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में ज्यादातर विधायक नए हैं, जिन्हें ट्रेनिंग देने का काम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments