More
    HomeHindi Newsशिवाजी और औरंगजेब में फर्क नहीं पता तो स्कूल जाओ : मिलिंद...

    शिवाजी और औरंगजेब में फर्क नहीं पता तो स्कूल जाओ : मिलिंद देवड़ा

    शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने औरंगजेब की कब्र को लेकर उठे विवाद पर कहा कि अगर कुछ लोगों को छत्रपति शिवाजी महाराज और औरंगजेब में फर्क नहीं पता तो उन्हें स्कूल वापस जाना चाहिए। लोगों को शिवसेना (यूबीटी) जैसी पार्टियों से कोई उम्मीद नहीं है और लोगों ने उन्हें दो बार सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को इसलिए खारिज किया जाता है क्योंकि उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता किया है।

    यह बोले थे संजय राउत

    शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने विवादित बयान देते हुए कहा कि यह (औरंगजेब की कब्र) शौर्य का प्रतीक है और वीरता के प्रतीक को कभी नहीं तोडऩा चाहिए। राउत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठों ने औरंगजेब के खिलाफ कई महान युद्ध लड़े। उनकी कब्र, अफजल खान और औरंगजेब की कब्रों की तरह भविष्य की पीढिय़ों के लिए इतिहास की याद दिलाती है। यदि कोई इतिहास को समझने को तैयार नहीं है तो वह स्वयं ही इतिहास का दुश्मन है। उन्होंने कहा था कि यह हमारा आधिकारिक रुख है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments