HomeHindi NewsEntertainmentसुर्खियों में राजामौली की फिल्म SSMP-29.. कड़ी सुरक्षा के बीच शूटिंग, जानें...

सुर्खियों में राजामौली की फिल्म SSMP-29.. कड़ी सुरक्षा के बीच शूटिंग, जानें कब होगी रिलीज

बाहुबली और आरआरआर जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्में बनाने वाले एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म एसएसएमबी 29 की शूटिंग चल रही है। इस बीच फिल्म के सेट से लगातार तस्वीरें और वीडियो लीक हो रहे हैं, जिससे निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। सुपरस्टार महेश बाबू के साथ बन रही इस फिल्म को गोपनीय रखने की हर कोशिश हो रही है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कई फोटो और वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक वीडियो लीक हुआ, जिसमें महेश बाबू को एक एक्शन सीन फिल्माते देखा जा रहा है। उन्हें व्हीलचेयर पर बैठे एक किरदार की ओर धकेला जाता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पृथ्वीराज सुकुमारन हो सकते हैं। बंदूक की नोक पर उन्हें घुटनों पर बैठने को मजबूर किया जाता है। यह वीडियो किसी कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया होगा। इसके बाद लीक से बचने के लिए फिल्म की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ओडिशा में चल रही शूटिंग, 3 स्तर की सुरक्षा लागू

फिल्म की शूटिंग ओडिशा के खूबसूरत इलाकों कोरापुट का तालमाली हिलटॉप में चल रही है। इन खुली जगहों पर शूटिंग के कारण बाहरी लोगों को रोकना मुश्किल हो रहा है। लीक को रोकने के लिए निर्माताओं ने 3 स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम ने सख्त कदम उठाए हैं ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। मनोरम पहाड़ों और जंगलों के बीच चल रही इस शूटिंग को जिला प्रशासन भी पूरा सहयोग दे रहा है।

1000 करोड़ का बजट, दो हिस्सों में होगी रिलीज

एसएसएमबी 29 बड़े बजट की फिल्म है, जिसकी लागत करीब 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से है। लीक से कहानी और किरदारों के खुलासे का खतरा बना हुआ है, जो इसके रोमांच को कम कर सकता है। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होने वाली है। पहला हिस्सा 2027 में और दूसरा 2029 में रिलीज किया जाएगा। बताया यह जा रहा है कि फिल्म 1800 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक थ्रिलर होगी, जिसमें इंडियाना जोन्स सीरीज जैसी झलक देखने को मिल सकती है। महेश बाबू इसमें भगवान हनुमान से प्रेरित किरदार निभाएंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े स्टार भी नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments