HomeHindi NewsEntertainmentफिल्म छावा ने तोड़े कई रिकॉर्ड.. पुष्पा 2 को भी पीछे छोड़ा

फिल्म छावा ने तोड़े कई रिकॉर्ड.. पुष्पा 2 को भी पीछे छोड़ा

विक्की कौशल की फिल्म छावा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म 2025 में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली फिल्म बन गई है। रिलीज के सिर्फ 23 दिन में फिल्म ने यह उपलब्धि हासिल की है। फिल्म को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला है, जहां इसने पुष्पा 2 : द रूल जैसी फिल्मों के बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही छावा अब विक्की की अपने करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

विक्की कौशल की फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक ने 244.14 करोड़, राजी ने 123.74 करोड़ रुपये, सैम बहादुर ने 93.95 करोड़ और जरा हटके जरा बचके ने 88.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन बनी इस फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का एक्शन और विक्की की एक्टिंग लोगों को पसंद आ रही है।

छावा का अब तक का कलेक्शन

चौथे हफ्ते के दो दिनों के कलेक्शन के साथ फिल्म ने अब तक 508.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हिंदी रिलीज से अनुमानित 503.3 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि तेलुगू डब वर्शन से 5.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म को मिल रहे इस जबरदस्त रिएक्शन पर विक्की ने अपने हैंडल पर लिखा, आपके अपार प्यार के लिए धन्यवाद। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं, जो उनकी पत्नी के रोल में हैं। फिल्म में औरंगजेब बने अक्षय कुमार की एक्टिंग भी लोगों को पसंद आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments