HomeHindi Newsएक ही तरह की गेंदबाजी के खिलाफ आउट होना चिंता की बात,...

एक ही तरह की गेंदबाजी के खिलाफ आउट होना चिंता की बात, कोहली को लेकर दिग्गज का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच आज खेले जाने वाले बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के फार्म पर चिंता जताई है। सुनील गावस्कर का मानना है कि एक ही तरह के गेंदबाजों के खिलाफ आउट होना विराट कोहली के फॉर्म थोड़ा चिंता का विषय तो है।

कोहली की खराब फार्म पर बोले सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कोहली की तकनीक पर सवाल उठाते हुए कहा, “समस्या यह है कि उनका बैट फेस बार-बार खुल रहा है, खासतौर पर जब वह स्पिनर्स के खिलाफ खेलते हैं। यह वही समस्या है जो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी हुई थी। बैट का फेस खुलना और कवर ड्राइव खेलते वक्त शॉट को कंट्रोल ना कर पाना उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

स्पिनर्स के जाल में बार-बार फंस रहे विराट कोहली

कोहली पिछले छह वनडे पारियों में पांच बार लेग स्पिन के खिलाफ आउट हो चुके हैं। गावस्कर ने कहा, “अगर आप बार-बार एक ही तरह की गेंदबाजी के खिलाफ आउट हो रहे हैं, तो यह चिंता की बात है। उन्हें अब अपनी तकनीक पर काम करना होगा, खासकर स्पिनर्स के खिलाफ।

2024 से अब तक कोहली ने छह वनडे पारियों में महज 137 रन बनाए हैं, वो भी सिर्फ 22.83 की औसत से। जबकि पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 765 रन ठोककर रिकॉर्ड बनाए थे। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कोहली अपनी लय में लौटेंगे और भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में आगे ले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments