HomeHindi NewsEntertainmentनादानियां देखकर सैफ की आ जाएगी याद.. ओटीटी पर इस दिन होगी...

नादानियां देखकर सैफ की आ जाएगी याद.. ओटीटी पर इस दिन होगी रिलीज

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। वे अपनी फिल्म नादानियां से खुशी कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है। सैफ अली खान के लाड़ले की इस फिल्म की रिलीज का वक्त करीब आ गया है। नादानियां का प्रोमो वीडियो जारी हुआ है जिसमें बताया गया है कि ये फिल्म ओटीटी पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की सारी तैयारी हो चुकी है। नादानियां 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।

क्लासरूम में बैठे दिख रहे इब्राहिम और खुशी कपूर

दरअसल ये फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें कॉलेज वाले सीन को फंकी अंदाज में रीक्रिएट किया गया है। सीन में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर क्लासरूम में बैठे कॉलेज स्टूडेंट्स की तरह नजर आ रहे हैं। वहीं प्रोफेसर मिस ब्रेगेंजा यानी अर्चना पूरन सिंह क्लास लेने पहुंचती हैं। इसी बीच वे प्यार को लेकर सवाल करती दिख रही हैं। इसमें खुशी कपूर जवाब नहीं दे पाती हैं। लेकिन यही सवाल अर्जुन मेहता यानी इब्राहिम अली खान से पूछा जाता है तो वो अपने अंदाज में जवाब देकर सबका दिल जीतने का प्रयास करते नजर आते हैं। इसमें इब्राहिम सैफ अली खान की तरह नजर आ रहे हैं। जैसे सैफ अपनी जवानी के दिनों में दिखा करते थे। ठीक उसी तरह इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि पिता सैफ की तरह इब्राहिम क्या कमाल दिखा पाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments